वाशिंग मशीन का साइज (कपैसिटी) आपके परिवार के सदस्यों की संख्या और कपड़े धोने की आदतों पर निर्भर करता है। जिसका वर्गीकरण निम्न है
परिवार के सदस्य की संख्या अनुसार वाशिंग मशीन का साइज:
-
1-2 सदस्य – 6 kg या उससे कम
- हल्के कपड़े धोने के लिए सही विकल्प। छोटे परिवार या अकेले रहने वालों के लिए उपयुक्त।
-
3-4 सदस्य – 6.5 kg - 7.5 kg
- मध्यम परिवारों के लिए उपयुक्त। रोज़ाना के कपड़े और हल्के कंबल धोने के लिए सही।
-
5-6 सदस्य – 8 kg - 9 kg
- बड़े परिवारों के लिए बेहतरीन।
- बेडशीट, तौलिए और बड़े कपड़े आसानी से धो सकते हैं।
-
6+ सदस्य या हेवी लोड – 10 kg या उससे अधिक
- जॉइंट फैमिली या रोज़ाना बड़े कपड़ों की धुलाई के लिए सही।
- बड़े बैच में कपड़े धोने की जरूरत हो तो यह बेस्ट रहेगा।
कौन सा टाइप सही रहेगा?
- टॉप लोड वाशिंग मशीन: आसानी से उपयोग कर सकते हैं, बजट-फ्रेंडली।
- फ्रंट लोड वाशिंग मशीन: कम पानी और बिजली खर्च करती है, बेहतरीन सफाई देती है।
- सेमी-ऑटोमेटिक: सस्ती लेकिन मैनुअल इनपुट की जरूरत होती है।
- फुल्ली-ऑटोमेटिक: सुविधाजनक और समय बचाने वाली।
नोट: कंबल और बड़े पर्दे धोने के लिए 8 से 10 kg का मशीन का इस्तेमाल करना चाहिए।
Tags
Technology