स्मार्ट डोर लॉक एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक लॉक है जो पारंपरिक चाबी के बजाय आधुनिक तकनीकों का उपयोग करता है। ये लॉक सुरक्षा बढ़ाने और उपयोग में आसानी के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। स्मार्ट डोर लॉक विभिन्न प्रकार की तकनीकों और सुविधाओं के साथ आते हैं।यह लॉक अधिकांश दरवाजों में लगाया जा सकता है।चाहे आपके पास किसी भी तरह का दरवाजा हो।
जैसे: लकड़ी,शीशा, प्लाई,लोहे,फाइबर ग्लास
स्मार्ट डोर लॉक की विशेषताएं:
1. पिन कोड या पासवर्ड: लॉक को खोलने के लिए कोड या पासवर्ड का उपयोग।
2. फिंगरप्रिंट स्कैनर: बायोमेट्रिक तकनीक का उपयोग।
3. आरएफआईडी कार्ड: कार्ड स्वाइप करके दरवाजा खोलना।
4. ब्लूटूथ और वाई-फाई: मोबाइल ऐप के जरिए लॉक को कंट्रोल करना।
5. फेस रिकग्निशन: चेहरे की पहचान के माध्यम से अनलॉक करना।
6. रीमोट एक्सेस: दुनिया में कहीं से भी लॉक को लॉक/अनलॉक करना।
7. अलार्म सिस्टम: ब्रेक-इन या अनाधिकृत एक्सेस की कोशिश पर अलर्ट।
8. वॉयस कमांड: स्मार्ट असिस्टेंट (जैसे एलेक्सा, गूगल असिस्टेंट) के जरिए कंट्रोल।
9. वॉटरप्रूफ कीपैड
10.इसमें 1 से लगभग 150 तक फिंगरप्रिंट ऐड कर सकते हैं।
11. ब्लूटूथ: रेंज 10-15मीटर
स्मार्ट डोर लॉक के फायदे:
उच्च सुरक्षा स्तर: बिना चाबी खोने के डर के।
कस्टमाइजेशन: अलग-अलग उपयोगकर्ताओं के लिए अलग-अलग एक्सेस।
लॉग हिस्ट्री: यह रिकॉर्ड रखता है कि किसने और कब दरवाजा खोला।
कंवीनियंस: दूरस्थ रूप से कंट्रोल करने की सुविधा।
चुनने से पहले ध्यान रखने वाली बातें:
1. बैटरी बैकअप: यह सुनिश्चित करें कि लॉक में बैटरी लंबे समय तक चलती है।
2. इंस्टॉलेशन प्रक्रिया: क्या इसे आसानी से इंस्टॉल किया जा सकता है?
3. ब्रांड और वारंटी: विश्वसनीय ब्रांड और वारंटी सुनिश्चित करें।
4. इंटीग्रेशन: क्या यह अन्य स्मार्ट होम डिवाइस के साथ काम करता है।
बाजार में बहुत से ब्रांड के उपलब्ध है।
जैसे:Lanva,Geek smart,Yale, Godrej,sumsang,Mi इत्यादि। आप अपने बजट और जरूरत की हिसाब से इसे खरीद सकते है।